आर्किटेक्ट विनोद सिंह की जमानत पर 18 अप्रैल को होगी सुनवाई
रांची। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह के जमानत याचिका पर 18 अप्रैल को ईडी के
विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई होगी। मामले में विनोद
सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत
याचिका दाखिल की थी।
फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने
हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मनी 31 जनवरी की
रात को गिरफ्तार किया था। ईडी ने बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन घोटाले
में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।





