मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य मंत्री ने जेनेटिक अस्पताल मामले में विभागीय जांच के दिए आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जेनेटिक अस्पताल के अमानवीय कृत्य का संज्ञान लिया है। उन्होंने शनिवार को स्वास्थ्य सचिव को तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। विभागीय रिपोर्ट के आधार पर जेनेटिक अस्पताल पर कार्रवाई की जायेगी।इसके पहले झारखंड हाई कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बूटी मोड़ स्थित जेनेटिक अस्पताल में महिला को नवजात शिशु से अलग करते हुए बंधक बनाने का मामला सामने आया था। महिला के पति की शिकायत पर सीआईडी और सदर अस्पताल की टीम ने महिला को अस्पताल से मुक्त कराया था। खूंटी की रहने वाली महिला ने 28 जून को जेनेटिक अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। तीन मई को अस्पताल प्रबंधन ने नवजात बच्चे को पिता को सौंप दिया और सुनीता को अस्पताल में रख लिया। पीड़ित परिवार के पास अस्पताल की फीस चुकाने के लिये पैसे नहीं थे, जिसके बदले में अस्पताल ने महिला को बंधक बना लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें