मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

जेल चौक के पास दो कारों में टक्कर, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेल चौक के पास दो कारों में टक्कर, तीन घायल

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एग्रिको निवासी मोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ पुराने कोर्ट रोड की ओर से जेल चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बंगाल नंबर की टाटा टियागो कार ने उनकी गाड़ी को आमने-सामने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में मोहित शर्मा की पत्नी, दूसरी कार में सवार एक महिला और एक युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला और युवक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) भेजा गया, जबकि मोहित शर्मा की पत्नी को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।मोहित शर्मा ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा, “टक्कर इतनी तेज थी कि पल भर में एयरबैग खुल गए, जिससे हमारी जान बच गई।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें