मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

विंध्यधाम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपित प्रयागराज में पकड़ा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विंध्यधाम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपित प्रयागराज में पकड़ा गया

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले का विंध्याचल धाम साेमवार देर रात उस समय दहल उठा जब पुलिस कंट्रोल रूम को मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पूरे जिले की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और देखते ही देखते मंदिर परिसर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा इकाइयों से भर गया।रात 12:15 बजे शुरू हुई तलाशी अभियान में मां विंध्यवासिनी मंदिर के साथ अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों की परिक्रमा पथ, प्रवेश द्वार से लेकर हर कोने की सघन जांच की गई। बम निरोधक टीम ने विशेष उपकरणों से खोजबीन की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। करीब दो बजे रात अभियान समाप्त होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।इस बीच, धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस ने प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय मयंक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में उसे लगभग 20 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मीरजापुर पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से समन्वय कर तुरंत कार्रवाई की। तलाशी अभियान में सीओ सिटी, बम डिस्पोजल टीम, एलआईयू, एलीटेज विभाग, मंदिर धाम सुरक्षा प्रभारी तथा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा।कोतवाली विन्ध्याचल प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने मंगलवार काे बताया कि धमकी की सूचना लखनऊ 112 कंट्रोल रूम से मिली थी। तीनों मंदिरों की सघन जांच की गई, लेकिन काेई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी देने वाले को प्रयागराज से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें