मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की दी अनुमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

29 जनवरी । झारखंड हाई कोर्ट ने पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण

शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) का कार्यक्रम आब 10 से 15 फरवरी को

कराने की अनुमति दे दी है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रस्तावित

कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की रिट याचिका को हाई

कोर्ट ने स्वीकृत करते हुए पलामू उपयुक्त के द्वारा 10 दिसंबर को

कार्यक्रम रद्द करने के दिए गए आदेश को कोर्ट ने निरस्त कर दिया।

सोमवार

को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आनंदा सेन की कोर्ट ने कहा कि हनुमंत कथा

आयोजन समिति बेसिक बुनियादी सुविधाएं यथा श्रद्धालुओं के लिए बैठने की

व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, एम्बुलेंस, पार्किंग, टॉयलेट आदि की व्यवस्था

खुद करेगी। बेसिक बुनियादी सुविधाओं से संबंधित एक्शन प्लान को हनुमंत कथा

आयोजन समिति द्वारा पलामू उपयुक्त को दिया जाएगा, जिसे पलामू उपायुक्त

कंसीडर करेंगे। कोर्ट ने पलामू उपायुक्त के उस आदेश को अवैध माना, जिसमें

उन्होंने कानून व्यवस्था का हवाले देते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।

याचिकाकर्ता

ने पलामू उपयुक्त द्वारा कानून व्यवस्था की समस्या बताकर पंडित धीरेंद्र

कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को पुनः रद्द करने के 10 जनवरी के आदेश को

चुनौती दी थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि हनुमंत कथा आयोजन

समिति ने तीन जनवरी को पलामू उपयुक्त को बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम

को लेकर डिटेल एक्शन प्लान दिया था, जिसे पलामू उपयुक्त ने कानून व्यवस्था

की समस्या बताकर रद्द कर दिया। प्रस्तावित कार्यक्रम फरवरी 10 से 15 फरवरी

निर्धारित किया गया है।

यह कार्यक्रम अब रैयती भूमि पर होगा, इसके

लिए ग्राम सभा से अनुमति भी मिल गई है। कार्यक्रम स्थल ग्राम ओरनार, चैनपुर

ब्लॉक, पलामू में निर्धारित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें