मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग : महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हजारीबाग : महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित कूद बस्ती में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि अवैध महुआ शराब निर्माण के दौरान बने जहरीले गैसयुक्त टैंक में उतरने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान बड़की देवी (50 वर्ष), उनके देवर महेंद्र साव (45 वर्ष) और बड़की देवी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। वहीं बड़की देवी के पति आनंद साव (55 वर्ष) गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़ित परिवार लंबे समय से महुआ शराब निर्माण के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

हाल ही में शराब तैयार करने के लिए एक नया सेफ्टी टैंक बनाया गया था, जिसमें महुआ को सड़ाने के लिए रखा गया था। मंगलवार रात टैंक से सड़ा हुआ महुआ निकालने के लिए सबसे पहले बड़की देवी नीचे उतरीं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार के अन्य सदस्यों को चिंता हुई।

बड़की देवी को देखने के लिए उनके देवर महेंद्र साव टैंक के अंदर गए, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकले। इसके बाद रवि कुमार अपनी मां और चाचा को देखने नीचे उतरे, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। तीनों के बाहर नहीं आने पर आखिर में आनंद साव टैंक में उतरे और वह भी गैस के असर से अचेत हो गए।

काफी देर तक किसी के बाहर नहीं आने पर घर और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह चारों को टैंक से बाहर निकाला। तब तक बड़की देवी, महेंद्र साव और रवि कुमार की मौत हो चुकी थी। आनंद साव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बंद टैंक में सड़े महुआ से मिथेन समेत अन्य जहरीली गैसें उत्पन्न हो गई थीं। ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण चारों लोग बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, साथ ही अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें