मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

सिल्वर स्क्रीन पर मानवीय मूल्यों की गिरावट : सांसद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिल्वर स्क्रीन पर मानवीय मूल्यों की गिरावट : सांसद

रामगढ़। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सिल्वर स्क्रीन और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर अपनी संवेदना जाहिर की है। गुरुवार को उन्होंने कहा है कि आज सिल्वर स्क्रीन पर मानवीय मूल्यों की गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज के इन बिंदुओं पर भी चर्चा आवश्यक है। सांसद ने कहा कि अक्सर मैं ऐसी चर्चाओं व फ़ूहड़ कार्यक्रमों से दूर रहता हूं, लेकिन जब यह मामला बड़ा हुआ तो सोचा कि एक बार सुनु की इन तथाकथित कॉमेडी कलाकारों ने आखिर क्या कहा है। लेकिन जब सुना तो विश्वास नहीं हुआ की ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोग आज समाज में कुछ युवाओं के आइडल बने हुए हैं। लेकिन मेरी समझ में ये कॉमेडी नहीं बल्की समाज में गिरते मूल्यों की निशानी है!सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट जैसे शाॅ विकृत मानसिकता के परिचायक है। कॉमेडी और जस्ट फन के नाम पर समय रैना, रणवीर इलाहाबादी, अपूर्वा माखीजा ये तीनों भारतीय संस्कृति के मजबूत स्तंभ संयुक्त परिवार के लिए घातक है। समाज में फैल रही इस गंदगी को अब रोकना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें