मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग: बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हजारीबाग: बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट मामले में सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी आलोक साव उर्फ आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

जनभावनाओं और राजनीतिक प्रतिक्रिया के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर पहले ही बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस पर शीघ्र कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की है। बरही थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान दो नाबालिग बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान एक बच्चे का चाचा मौके पर पहुंचा और विवाद में हस्तक्षेप करते हुए दूसरे नाबालिग पर हमला कर दिया।

पीड़ित बच्चा अनिल प्रजापति का बेटा बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोग पहले स्तब्ध रह गए, लेकिन कुछ देर बाद स्थानीय महिलाओं ने साहस दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और आरोपी को रोका।

महिलाओं ने आरोपी को चेतावनी दी कि इस तरह की हिंसा से बच्चे की जान को खतरा हो सकता है और यदि कोई शिकायत है तो उसे बच्चों के माता-पिता के समक्ष रखा जाना चाहिए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापक आक्रोश देखने को मिला।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को गंभीर बताते हुए हजारीबाग पुलिस को अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें