मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग: रांची-पटना हाईवे पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हजारीबाग: रांची-पटना हाईवे पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग

हजारीबाग झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास दो मालवाहक ट्रकों की सीधी टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के इंजन से निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस हादसे की वजह से रांची-पटना रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरे ट्रक में स्पंज लोड था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भिड़ंत के तुरंत बाद आग लग गई और देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायात को रोक दिया। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल बरही से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही दोनों वाहनों के चालक और सह-चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे ने बताया कि दमकल टीम ने आग बुझा दी है और स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल हाईवे पर 'वन-वे' मार्ग खोलकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें