मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:58 · नई दिल्ली संस्करण

कोविड-19 से मुक्ति के लिए डीएवी स्कूल में किया गया हवन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पाकुड़। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप से देश की रक्षा एवं देशवासियों के कल्याण की कामना से स्थानीय डी ए वी स्कूल के वैदिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डाॅक्टर विजय कुमार के अलावा सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शामिल हुए।

हवन में बतौर मुख्य अतिथि व अभिभावक के शिक्षाविद जय प्रकाश नारायण मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति पर पूरा विश्वास है। जब भी ऐसी विपदा आती है, हम धार्मिक आयोजन करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बर्तमान समय में अपना देश कोरोना के साथ साथ अन्य कई प्रकार के संकटों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में हम सब नागरिकों का परम कर्तव्य बनता है कि विभिन्न संकटों एवं समस्याओं से अपने देश को निजात दिलाने के लिए अपने अपने स्तर पर अपनी क्षमताओं द्वारा सार्थक प्रयास कर योगदान करें।

मानव जीवन की किसी भी समस्या के निदान के लिए यज्ञ हवन करना ही हमारी सनातन परंपरा रही है।हवन के द्वारा प्रकृति अपने नूतन स्वरूप को प्राप्त करती है। यज्ञ हवन की महिमा एवं इसके सात्विक विचारों की वैज्ञानिकता को विश्व के समस्त धर्मों ने स्वीकार किया है।

देश एवं समाज की उन्नति एवं चहुमुखी विकास हेतु प्रत्येक घर मे यज्ञ हवन करना आज की आवश्यकता है। ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध एवं रोगमुक्त बना रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें