मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या-लूट की घटनाओं का उद्भेदन करने में छत्तरपुर-पाटन पुलिस विफल: राधाकृष्ण किशोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू हाल के दिनों में छत्तरपुर-पाटन थाना क्षेत्र के

अंतर्गत हत्या तथा लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। इन अपराधिक घटनाओं का उदभेदन

करने में पुलिस अभी तक विफल है। अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने में

पुलिस की निष्क्रियता, लापरवाही के कारण जनता के बीच उसकी छवि धूमिल हुई

है। छत्तरपुर-पाटन थाना पुलिस की संदिग्ध कार्य प्रणाली और दक्षता पर भी

सवाल खड़े हो रहे हैं। उक्त बातें पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कही।

गुरुवार

को एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि प्रश्न उठता है कि पुलिस पदाधिकारी

निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार काम करेंगे या अपने मन मुताबिक? यह जांच

का विषय है कि इन कांडों का पर्यवेक्षण हुआ है कि नहीं? यदि हुआ है तो

पर्यवेक्षण में दिए गए निदेशों का अनुपालन हुआ या नहीं। छत्तरपुर-पाटन

पुलिस का गैर जिम्मेदाराना और मनमानीपूर्ण व्यवहार का सीधा असर कानून के

शासन पर पड़ सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तरपुर-पाटन पुलिस के समक्ष

नैतिक पुलिसिंग का कोई अर्थ नहीं है।

विदित है कि 19

जनवरी, 2024 को छत्तरपुर थाना से सटे शुभम गुप्ता की हत्या कर दी गई। इस

घटना का उदभेदन अभी तक पुलिस नहीं कर पायी। तुकतुका के मिथलेश यादव की

हत्या 2023 में कर दी गई थी। प्राथमिकी सं. 23/2023 में पुलिस द्वारा नामजद

अभियुक्तों के विरूद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

छत्तरपुर

के मदनपुर गांव के निवासी नरेश ठाकुर की हत्या कर दी गई। मृतक नरेश ठाकुर

की पत्नी मुनी देवी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र देकर हत्या का कारण तथा

संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी थी। छत्तरपुर के तत्कालीन थाना

प्रभारी के द्वारा स्व. नरेश ठाकुर की मौत का कारण सड़क दुर्घटना की

संभावना बताकर अपराधियों के विरूद्ध कोई कारवाई नहीं की गयी। जानकारी के

अनुसार स्व. ठाकुर की मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई है।

पाटन

थाना के बसदह गांव के रहने वाले रामकिशुन यादव की हत्या कर दी गई।

प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पाटन पुलिस

द्वारा आरोपियों की गिरतारी के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

छत्तरपुर

थाना अंतर्गत खजुरी ग्राम के ग्राहक सेवा केन्द्र से करीब 4.5 लाख तथा 22

मार्च, 2024 को पड़वा ग्रामीण बैंक से लगभग 5.5 लाख की लूट हो गई, पुलिस अभी

तक लुटेरों का पता नहीं लगा सकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें