हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस का परिचालन पांच जून को रहेगा रद्द
रांची,। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास
कार्य के लिए ब्लॉक लिया जायेगा, जिसके चलते ट्रेन संख्या 18175 और 18176
हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस पांच जून को रद्द रहेगी। यह जानकारी
रांची रेल मंडल ने दी है।
ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन
-ट्रेन
संख्या 18311 संबलपुर-बनारस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस पांच जून को अपने
निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दो घंटे 45 मिनट विलंब से संबलपुर से
प्रस्थान करेगी।
-ट्रेन संख्या 06066 धनबाद-ताम्बरम स्पेशल
यात्रा पांच जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर चार घंटे
विलंब से धनबाद से प्रस्थान करेगी।
-ट्रेन संख्या 06092
बरौनी-कोच्चुवेली स्पेशल यात्रा चार जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के
स्थान पर चार घंटे विलंब से बरौनी से प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों का आंशिक समापन-प्रारंभ
-ट्रेन
संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस चार जून का संबलपुर स्टेशन पर
आंशिक समापन होगा तथा इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द
रहेगा।
-ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस
का पांच जून को हटिया के स्थान पर संबलपुर स्टेशन से आशिक प्रारंभ होगा
तथा इस ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
-ट्रेन
संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस चार जून को हटिया स्टेशन पर
आंशिक समापन होगा तथा इस ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच परिचालन रद्द
रहेगा।
-ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य
एक्सप्रेस पांच जून को संबलपुर के स्थान पर हटिया से आंशिक प्रारंभ होगा
तथा इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगी।





