मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में हाथियों के झुंड ने दो एकड़ में लगी धान-मक्के की फसल रौंदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। जिले के चैनपुर प्रखंड के सलतुवा के लोभरवा टोले में हाथियों के झुंड ने दो एकड़ में लगी धान व मक्के की फसल रौंद दिया। आठ घंटे तक चार भाइयों के परिवार की जान हलक में अटकी रही। शुक्रवार सुबह पांच बजे हाथी जंगल की ओर गए, तब राहत मिली।हाथियों की संख्या 25 से 30 बताई गई है और इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हाथियों के द्वारा शिवव्रत सिंह की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है। उनके अलावा उनके भाई सरयू सिंह, प्रभु सिंह, और शंकर सिंह की फसल को भी नष्ट कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।बताया जाता है कि सलतुवा के लोभरवा टोले में पश्चिम दिशा करसो केल्हार की ओर से गुरुवार की रात 25-30 की संख्या में हाथियों का एक झुंड पहुंचा और शिवव्रत सिंह और उनके भाई की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। हाथियों की संख्या ज्यादा रहने और झुंड में बच्चों के रहने पर ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए कोई हलचल नहीं की। बिजली बुझा दी गई और सारे लोग घर के बीच वाले कमरे में दुबक गए। रात 10 बजे से लेकर सुबह के 5 तक हाथियों ने खेत में जमकर उत्पात मचाया। 1 एकड़ में लगी धान की फसल और एक एकड़ में लगी मकई की फसल को नष्ट कर दिया। इसके अलावा मकान को भी नुकसान पहुंचाया। मकान में रखा हुआ तीन बोरा चावल निकाल कर खा गए।इस संबंध में चैनपुर क्षेत्र के रेंजर अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिली है। जानकारी लेने के लिए टीम भेजी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें