मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

पुरी धाम की दंडवत यात्रा पर निकले राजस्थान के हरि सिंह 3,500 किमी की दूरी तय कर पहुंचे खूंटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी,। कहा जाता है कि भक्ति में शक्ति होती है। यदि कोई भक्तिभाव

और सच्चे मन से कुछ ठान ले तो उसे वह हर हाल में पूरा कर ही लेता है। ऐसे

ही एक हठयोगी का शुक्रवार को तोरपा आगमन हुआ, जो 16 महीने से जमीन पर लेटकर

दंडवत प्रणाम करते हुए 4,000 किलोमीटर की पुरी धाम की यात्रा पर निकले

हैं। राजस्थान के इस शख्स के तोरपा पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

राजस्थान

के सवाई माधोपुर जिले के जौहरैया, मालियो की चौकी अमरगढ़, गंगपुर के रहने

वाले 48 वर्षीय हरि सिंह ने जनवरी, 2023 से दंडवत यात्रा की शुरूआत की। हरि

सिंह कभी पैदल नहीं चलते। चटाई के सहारे वे जमीन पर दंडवत प्रणाम करते हैं

और फिर उठकर फिर उसी क्रिया को दुहराते हैं। हरिसिंह ने कहा कि एक दिन में

वे चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। सोलह महीने की यात्रा के

दौरान उनके तीस जोड़ी कपड़े फट चुके हैं। भक्त रास्ते में भोजन और वस्त्र आदि

दे देते हैं।

हरि सिंह अपने साथ न कंबल रखते हैं और न ही कोई अन्य

सामान। कुर्ता-पैजामा के सहारे ही जाड़ा, गर्मी और बरसात सभी मौसम पार हो

जाते हैं। पैरों में न जूते हैं और न चप्पल। नंगे पांव चलने वाले हरि सिंह

बताते हैं कि जहां थकावट होती है, वहीं आराम कर लेते हैं, चाहे जंगल हो या

गांव। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी बात का भय नहीं है। उनका अंतिम पड़ाव

ओडिशा के पुरी धाम है। वहां पहुंचकर जगन्नाथ महाप्रभु का दर्शन कर विश्व

में शांति और खुशहाली के लिए वे श्रीहरि से प्रार्थना करेंगे।

3500 किमी की यात्रा कर चुके हैं हरि सिंह

हरि

सिंह कहते हैं अभी तक वे लगभग 3,500 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर चुके हैं

और पांच सौ किमी की यात्रा तय करने के बाद वे पुरी पहुंचे जायेंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक वह अयोध्या, वृंदावन, काशी विश्वनाथ के दर्शन करते

हुए बिहार पहुंचे और इस समय वे झारखंड की पावन भूमि में हैं। हरि सिंह ने

कहा कि उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पोता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें