मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह और जमुई का हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह और जमुई का हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ गिरफ्तार

गिरिडीह , 24 मार्च । बिहार की जमुई पुलिस ने एसएसबी के साथ ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाकर गिरिडीह और जमुई के हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस ने सुनील मरांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। लेकिनअभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है।

पुलिस सूत्रों की माने तो सुनील मरांडी गिरिडीह के भेलवाघाटी और बिहार के जमुई के चरकापत्थर इलाके का एरिया कमांडर भी है। सुनील मरांडी जमुई के चरकापत्थर थाना के टोलापहाड़ गांव का रहने वाला है।

सुनील मरांडी पर अर्जुन हेंब्रम और चतुर हेंब्रम की हत्या का आरोप है। दोनों पिता-पुत्र थे। साल 2019 में दोनों की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि सुनील मरांडी का अपना दस्ता था। अपने दस्ते के साथ ही यह दोनों जिलों के इलाके में कमांड भी रखता था। सुनील मरांडी दोनों जिलों के ठेकेदारों से लेवी भी वसूलता था। दोनों ही जिलों की पुलिस को सुनील मरांडी की तलाश थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें