मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में दस लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह । झारखंड में आईपीएस अधिकारियों का नक्सलियों काे मुख्यधारा में लाने के प्रति सकारात्मकता का असर अब दिखने लगा है। अधिकारियाें के प्रयासाें से गिरिडीह जिले के इनामी नक्सलियों में शामिल दस लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने रविवार की देर रात एनआईए के समीप सरेंडर कर दिया।जिले के एसपी एव वरीय पुलिस अधिकारियाें की मौजूदगी में हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो को आत्मसमर्पण कराने में उसके पुत्र बैजनाथ महतो की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में ही रविवार को रांची के एनआईए की टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। दस लाख का यह इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा पीरटांड़ थाना इलाके के पांडेयडीह का गांव का रहने वाला है और इसके खिलाफ कई नक्सली घटनाओं के केस दर्ज हैं।इलाके में बढ़ती नक्सली घटनाओं में शामिल होने के बाद राज्य पुलिस ने राम दयाल पर दस लाख रुपये का इनाम की घोषणा कर रखा थी। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही एसपी दीपक कुमार शर्मा इसके घर जा कर परिजनों से मिले और परिजनों को समझाया कि वो रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करें। माना जा रहा कि बेटे के दबाव में रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें