मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

आजम खान की रिहाई से मुस्लिम समाज में खुशी, अखिलेश एहसान फरामाेश : रजवी बरेलवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आजम खान की रिहाई से मुस्लिम समाज में खुशी, अखिलेश एहसान फरामाेश : रजवी बरेलवी

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि सपा नेता आज़म खान की रिहाई मुसलमानों के लिए खुशी की बात है। मगर अखिलेश यादव के साथ न मिलने का ग़म भी है। बरेलवी ने जेल से रिहा हाेने के बाद आजम काे नई पार्टी बनाने की सलाह दी और अखिलेश काे एहसान फरामाेश बताया है।माैलाना बरेलवी ने कहा कि आज़म खान कई महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे और हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा होने के बाद मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हाेंने रामपुर की जनता और शहर के विकास के लिए बड़ा काम किया है। वे वही नेता हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से सींचा और मुलायम सिंह यादव को “मुल्ला मुलायम” बनाया। उनकी मेहनत से मुलायम कई बार और अखिलेश मुख्यमंत्री बने। इसके बावजूद, आज़म खान के संकट में अखिलेश यादव ने साथ नहीं दिया।मौलाना रजवी ने आज़म खान को सुझाव दिया कि जेल से बाहर आने के बाद अपने बिखरे साथियों को एकजुट कर नई राजनीतिक पार्टी बनाएं और 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि यूपी का मुसलमान उनके साथ खड़ा दिखेगा और इससे अखिलेश यादव को भी उनकी असली ताक़त का अंदाज़ा हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें