मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड की कोडरमा घाटी में बोरे में बंद मिला महिला का अर्धनग्न शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड की कोडरमा घाटी में बोरे में बंद मिला महिला का अर्धनग्न शव

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप मंगलवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे जंगल में एक प्लास्टिक का बोरा देखा, जिससे महिला का पैर बाहर निकला हुआ था।

यह खबर तेजी से फैली और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोडरमा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है प्राथमिक जांच और शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने यह आशंका जताई है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को बोरे में बंद कर यहां फेंक दिया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क कर मृतका की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोडरमा थाना क्षेत्र में एक महीना पहले भी जेजे कॉलेज के सामने होली फैमिली अस्पताल के बाउंड्री वॉल के भीतर एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था, जिसका सिर गायब था। उस मामले में भी अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और अपराधी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं और तकनीकी साक्ष्यों को ध्यान में रखकर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें