मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

अगर हेमंत भाजपा के वॉशिंग मशीन में धुलने को तैयार होते आज झारखंड में भाजपा के साथ उनकी सरकार होती : दीपिका पांडेय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दुमका। कांग्रेस द्वारा दीपिका पांडे सिंह को पहले गोड्डा लोकसभा का टिकट दिया गया फिर उनका टिकट काटकर प्रदीप यादव को थमा दिया गया। पार्टी के इस फैसले से दीपिका पांडे सिंह नाराज नहीं हैं। मंगलवार को दुमका में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपना चुनाव जीतने के लिए जितनी मेहनत से लड़ती उससे ज्यादा मेहनत अब प्रदीप यादव के लिए करूंगी और निशिकांत दुबे को रिकार्ड मतों से हराकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डालूंगी। दीपिका पांडे सिंह मंगलवार को एक केस के सिलसिले में पेशी के लिए दुमका कोर्ट आई हुई थीं, जहां से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया के समक्ष ये बातें कहीं। कोर्ट में उनका मामला 2017 का था, जहां महागामा थाना क्षेत्र में एक सड़क जाम के दौरान हंगामा हुआ था।

विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली की सफलता यह बताती है कि जनता में केंद्र और भाजपा के प्रति कितना आक्रोश है। आज हेमंत सोरेन को सिर्फ इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उन्होंने भाजपा के वाशिंग मशीन में धुलने से इनकार कर दिया। अगर वे बात मान लेते तो झारखंड में उनकी भाजपा के साथ सरकार बनती। जब बात नहीं मानी तो गलत मामलों में फंसाकर हेमंत को जेल भेजा, इससे जनता में नाराजगी है और चुनाव में सभी 14 लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन की जीत होने वाली है।

दीपिका पांडे सिंह ने गोड्डा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जो विकास के काम गिनाते हैं वह सभी यूपीए- 2 के कार्यकाल में पारित हुए थे। निशिकांत दुबे के सांसद बनने से उन योजनाओं को धरातल पर उतरने में काफी विलंब हुआ. महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि आज क्षेत्र की जनता के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास उन पर से उठ चुका है, उनके तानाशाही रवैये से सभी परेशान हैं।

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि गोड्डा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा सीट में उन्होंने 36 संभावित उम्मीदवार को आने वाले दिनों में टिकट दिलवाने के लिये पीठ ठोक रखा है। लेकिन उनकी यह चाल अब जनता की समझ में आने लगी है। उन्होंने चुनाव प्रचार नहीं करने की जो बात कही है इससे पता चलता है कि उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में निशिकांत दुबे की हार तय है, यह सीट कांग्रेस रिकार्ड मतों से जीतने जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें