मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी सिंहभूम में शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिमी सिंहभूम में शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के गुवा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह गंभीर मामला सामने आया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि ठाकुरागांव मुंडाटोली निवासी बांगो चाम्पिया ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डिपासाई गांव निवासी कृष्णा सिंकु ने शादी का भरोसा देकर पिछले करीब दो वर्षों से लगातार यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता को धोखे में रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।शिकायत मिलते ही गुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कृष्णा सिंकु को डिपासाई गांव से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसे चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया है। आरोपित को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें