मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

रूई दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रूई दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। शहर के बस स्टैंड रोड स्थित बिहारी क्लब के समीप फुटपाथ पर संचालित मोहम्मद आसिफ की रूई और गद्दा दुकान में सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही दुकान से ऊंची लपटें और घना धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाकर अन्य लोगों को जगाया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दुकान में रूई, गद्दे, रजाइयां, तकिए तथा शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार दुकान संचालक मोहम्मद आसिफ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार गए हुए थे। घटना के समय दुकान बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें