मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

मेदिनीनगर की महिला पर्यवेक्षिका से नगद और जेवरात की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेदिनीनगर की महिला पर्यवेक्षिका से नगद और जेवरात की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

पलामू। बाल विकास परियोजना मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र की पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी से ठगी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात बाबा ने महिला पर्यवेक्षिका के बेटे पर संकट बताकर शुद्धिकरण के बहाने जेवरात और नगद राशि गायब कर दी।इस संबंध में शहर थाना पुलिस को सोमवार को जानकारी दी गई है और कार्रवाई का आग्रह किया गया है। घटना रविवार शाम की है।गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के रनपुरा निवासी महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी पति रामरेखा साहू सुदना बैरिया इलाके में किराए पर रहती है। रविवार शाम पास के सिंगार स्टोर पर खरीदारी करने गई थी। लौटने के क्रम में एक अज्ञात बाबा मिले और डॉ कविता का पता पूछने के बहाने रोका और बाबा बागेश्वर का नाम लेकर कहा कि उसके एक मात्र बेटे पर संकट आने वाला है। बाबा ने महिला पर्यवेक्षिका को संकट टालने के लिए घर के सारे गहनों एवं नगद राशि का शुद्धिकरण कराने को कहा। महिला पर्यवेक्षक बाबा के बातों में आ गई और घर के सारे गहने और नगद लाकर दे दिया। बाबा ने पीछे मुड़कर 52 कदम चलने को कहा। चलने के क्रम में बाबा और उसकी सहयोगी उसके गहने और नगद राशि लेकर फरार हो गए।घटना के बाद से बाबा और उसके सहयोगी का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें