मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा में गुरुजी को दी गई अंतिम विदाई, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधानसभा में गुरुजी को दी गई अंतिम विदाई, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को सोमवार को झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल, मंत्री और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन को श्रद्दा के फूल अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य के मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य सोनू, राधाकृष्ण किशोर और ने शामिल रहे। इस दौरान राज्य के सभी विधायक भी मौजूद रहे। विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मोराहाबादी स्थित पैतृक आवास पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले दिशोम गुरू की अंतिम यात्रा जब मोरहाबादी स्थित उनके आवास से विधानसभा के लिए निकली, तो फिजां पर वीर शिबू अमर रहे का नारा गूंजने लगा। जैसे-जैसे काफिला विधानसभा की ओर बढ़ता गया, गुरुजी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती गई।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। उनका इस दुनिया से जाना हर किसी को खल रहा है।

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज रामगढ़ जिला के उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। खरगे दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर रांची पहुंचेंगे। फिर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 3 बजकर 30 मिनत पर रांची एयरपोर्ट से नेमरा के लिए रवाना होंगे। चार बजे वे नेमरा पहुंचेंगे और गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजकर 20 मिनट पर वे नेमरा से रांची के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें