मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुद्वारा सत्संग कमेटियां गठित, नवनिर्वाचितों ने गुरुद्वारा में टेका मत्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुद्वारा सत्संग कमेटियां गठित, नवनिर्वाचितों ने गुरुद्वारा में टेका मत्था

रांची। रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में मंगलवार को तीनों कमिटियों सत्संग सभा, गुरु नानक भवन कमेटी और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवनिर्वाचित सदस्य पदाधिकारियों ने श्री जपूजी साहिब के दरबार में मत्था टेक के आशीर्वाद किया।गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में अर्जुन देव मिढ़ा को प्रधान चुना गया। महेश सुखीजा उपप्रधान, सुरेश मिढ़ा और मनीष मिढ़ा को सचिव, हरजीत सिंह बेदी को कोषाध्यक्ष तथा आशु मिढ़ा और नवीन मिढ़ा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।गुरु नानक भवन कमेटी में प्रेम मिढ़ा अध्यक्ष, नरेश पपनेजा सचिव, कवलजीत मिढ़ा कोषाध्यक्ष, किशन गिरधर उपाध्यक्ष और नीरज गखड़ सह सचिव बनाए गए।गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी में चंदू गिरधर अध्यक्ष, अश्विनी सुखीजा सचिव, दिनेश गाबा कोषाध्यक्ष, मोहनलाल अरोड़ा उपाध्यक्ष और कमल धमीजा सह सचिव चुने गए।तीनों कमेटियों में कुल नौ सदस्यों को मनोनीत भी किया गया। सत्संग सभा में द्वारका दास मुंजाल, हरगोविंद सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, हरीश मिढ़ा और मनीष मिढ़ा; भवन कमेटी में अशोक गेरा और मनीष गिरधर; तथा स्कूल कमेटी में शैंकी मिढ़ा और कौशिक अरोड़ा मनोनीत किए गए।गुरुद्वारा साहिब में रोजाना प्रातः आयोजित दीवान में सभी निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों ने श्री जपुजी साहिब जी के पाठ में भाग लिया। हजूरी रागी भाई महिपाल सिंह ने "हम कूकर तेरे दरबारि..." शबद का भावपूर्ण गायन किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने नई कमेटियों के कार्यकाल की अरदास की। दीवान का समापन हुकुमनामा और कढ़ाह प्रशाद के वितरण के साथ हुआ। अंत में सत्संग सभा की ओर से चाय-बिस्कुट की सेवा दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें