मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

एसटीपी निष्क्रिय मिलने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने 7 बिल्डरों पर लगाया 54 लाख का जुर्माना, करवाई आगे भी रहेगी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एसटीपी निष्क्रिय मिलने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने 7 बिल्डरों पर लगाया 54 लाख का जुर्माना, करवाई आगे भी रहेगी जारी

ग्रेटर नोएडा। जल प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कड़ा कदम उठाया है। सीवर विभाग की जांच में सात बिल्डरों के सोसाइटी परिसर में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निष्क्रिय पाए गए और बिना शोधित सीवेज को नालों में गिराया जा रहा था। इस पर प्राधिकरण ने इन बिल्डरों पर कुल 54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि पेनल्टी की राशि शीघ्र एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के खाते में जमा करानी होगी। साथ ही चालान की प्रति प्राधिकरण को उपलब्ध करानी होगी। अगली जांच में खामियां मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही लीज डीड और भवन नियमावली के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नया एसटीपी बना रहा है और आईटी सिटी में भी एसटीपी बनाने की मंजूरी दी गई है।

बावजूद इसके, कुछ बिल्डर अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरत रहे हैं और सीवेज शोधित किए बिना नालों में डाल रहे हैं। ग्रेनो प्राधिकरण ने जिन बिल्डरों पर जुर्माना लगाया है उनमें राजहंस रेजिडेंसी (सेक्टर-1) – 5 लाख, पैरामाउंट इमोशंस (सेक्टर-1) – 5 लाख, देविका होम्स (सेक्टर-1) – 10 लाख, कैपिटल एथिना (सेक्टर-1) – 5 लाख, पंचशील हाईनिस (सेक्टर-1) – 12 लाख, जेएम फ्लोरेंस (टेकजोन-4) – 5 लाख और पंचशील ग्रीन्स-2 (सेक्टर-16) – 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिसकी कुल पेनल्टी राशि – 54 लाख है।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, "ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का प्रयास है कि शहर से निकलने वाले सीवरेज को शत-प्रतिशत शोधित कर साफ पानी को फिर से इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए निवासियों और बिल्डरों का सहयोग जरूरी है। सोसाइटी परिसर में बने एसटीपी का संचालन अनिवार्य है। बिना शोधित सीवेज नालों में गिराने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीवर विभाग की टीम नियमित रूप से जांच करती रहेगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें