मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा: गंग नहर में चार साल का मासूम की डूबा, एनडीआरएफ ने चलाया खोज अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा: गंग नहर में चार साल का मासूम की डूबा, एनडीआरएफ ने चलाया खोज अभियान

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार साल का मासूम गंग नहर में गिरकर लापता हो गया। घटना दौला रजपुरा गांव की है। शनिवार सुबह तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया है।

दौला रजपुरा गांव निवासी इसरार का चार वर्षीय पुत्र अदनान शुक्रवार शाम अपने बड़े भाई के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही गंग नहर में एक नारियल बहता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि नारियल को पकड़ने के लिए बड़ा भाई नहर में उतर गया, जबकि अदनान किनारे पर खड़ा होकर उसे देख रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक अदनान का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नहर में जा गिरा। नहर में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण बच्चा कुछ ही पलों में गहरे पानी में समा गया।

बड़े भाई ने शोर मचाया और परिवार को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा और नहर का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में बड़ी बाधा साबित हुआ। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद विशेष उपकरणों और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से नहर में सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और संवेदनशील स्थानों पर रेलिंग या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें