मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर मारपीट, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर मारपीट, केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) चुनाव को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई और लात-घूंसे चलने लगीं।

इस मारपीट से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी में एओए चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। पहले मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां तक चला दीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। बिसरख थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुल चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों पक्ष एक ही सोसाइटी के निवासी हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सोसाइटी में रहने वाले परिवारों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि चुनावी प्रक्रिया शांति और पारदर्शिता के साथ कराई जाए, ताकि इस प्रकार की हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी चुनावी प्रक्रिया हिंसक रूप न ले सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें