मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा : बुजुर्ग महिला से लिफ्ट में स्नैचिंग मामले पर एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा : बुजुर्ग महिला से लिफ्ट में स्नैचिंग मामले पर एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती और जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बुजुर्ग महिला से लिफ्ट के अंदर हुई स्नैचिंग की घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए देर रात क्राइम मीटिंग में बिसरख थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी (एसएचओ) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट के अंदर स्नैचिंग की वारदात हुई थी। घटना के बाद पीड़िता और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल था।

मामला सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त नाराज़ थीं। इसी को लेकर देर रात आयोजित क्राइम मीटिंग में उन्होंने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

क्राइम मीटिंग के दौरान सीपी लक्ष्मी सिंह ने साफ कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि मौके पर प्रभावी पुलिसिंग और त्वरित परिणाम मांगता है।

इसी क्रम में बिसरख थाने के एसएचओ मनोज सिंह और एसीपी दीक्षा सिंह को तत्काल उनके पद से हटा दिया गया।

पुलिस आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि, सोसायटी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में होने वाले अपराधों पर विशेष नजर रखी जाए। सीसीटीवी निगरानी, बीट पुलिसिंग और रात्रि गश्त को और मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, सोसायटी प्रबंधन के साथ समन्वय बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में यह संदेश गया है कि जवाबदेही तय होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें