मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

पैर की सर्जरी कर निकाली गई गोली, गोविंदा ने डॉक्टर को दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। जुहू स्थित अपने घर पर मंगलवार सुबह रिवॉल्वर से अचानक गोली चलने से घायल अभिनेता गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उनके पैर में लगी है। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है। इस घटना के बाद अब गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।बताया गया कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी में थे। सुबह वह अपना लाइसेंसी असलहा अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गया और गोली उसके पैर में लग गई। अस्पताल में सर्जरी कर गोली निकाल दी गई है और उनकी हालत ठीक है। उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि वह फिलहाल अस्पताल में हैं।इस घटना पर अपनी गोविंदा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने अपने पिता की हालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं इस समय पिताजी के साथ आईसीयू में हूं। मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकती... लेकिन वह अब ठीक हैं।' गोली लगने के बाद उनकी सर्जरी की गई, जो सफल रही। टीना आहूजा ने कहा कि डॉक्टरों ने सभी परीक्षण किए हैं, उनकी रिपोर्ट अच्छी है।घटना के बाद पुलिस गोविंदा के आवास पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें