मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची के पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा में श्रीराम लला पूजा समिति की ओर से पुरानी विधानसभा मैदान में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। देवी-देवताओं संग मां भवानी का मनोहारी स्वरूप काफी अच्छा लग रहा है। पूजा पंडाल में 30 फीट ऊंची हनुमान जी की 4डी मूर्ति भी काफी लुभा रही है।इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए राज्य की तीव्र गति से प्रगति के लिए प्रार्थना की।मौके पर अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल आजमानी ने कहा कि 12 अक्टूबर तक पंडाल का पट खुला रहेगा। भक्तों को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा देने की समुचित व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा गार्ड के साथ 60 से ज्यादा सीसीटीवी लगाये गये हैं। फायर सेफ्टी और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है। पार्किंग की भी सुविधा रहेगी। पार्किंग जोन में करीब चार सौ गाड़ियां आ सकेंगी। पंडाल के दो ओर से प्रवेश और निकास द्वार रहेगा, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। पंडाल परिसर के अंदर कई तरह के झूले और खाने-पीने के स्टॉल भी लगाये गये हैं।उद्घाटन के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य सीपी सिंह तथा विधानसभा सदस्य नवीन जयसवाल मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें