मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ने 100 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके रक्तवीरों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जमशेदपुर। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कई लोगों की ओर से एक सौ से अधिक बार रक्तदान कर मानवता के हित में मिशाल कायम किया जाना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महान विभूति जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिन के अवसर पर 2000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जमशेदजी नसरवान टाटा ने विषय परिस्थितियों में जिस उद्योग को स्थापित किया वह व्यापक रूप धारण कर लिया है तथा मानवता की रक्षा के लिए भी उन्मुख है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है की आनेवाले दिनों में झारखंड के प्रत्येक जिला में वृहत स्तर पर उद्योगों की स्थापना होगी एवं वहां रोजगार का सृजन होगा। इससे लोगों का जीवन-स्तर भी उपर उठ सकेगा।

राज्यपाल ने कहा कि औद्योगिक उन्नति एवं श्रमिक कल्याण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि श्रमिकों का कल्याण होगा तो औद्योगिक विकास भी उत्तरोत्तर होता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने लिए तो जीते ही हैं लेकिन जो दूसरों के लिए जीते हैं, उसे ज़माना याद रखता है। उन्होंने कहा कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय समाज को देना चाहिए, समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है। अतः समाज के लिए वक्त निकालना हमारा परम कर्तव्य है। प्रधानमंत्री ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। उनके 73वें जन्मदिन के अवसर पर राज भवन में 73 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया था।

उन्होंने रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्य से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। राज्यपाल ने 117 बार रक्तदान करने वाले सतपाल सिंह, 111 बार रक्तदान करने वाले एम.बी. प्रसाद, 103 बार रक्तदान करने वाले एडवर्ड कुजूर, 102 बार रक्तदान करने वाले कुमारेस हाजरा, 101 बार रक्तदान करने वाले मनोरंजन गौर एवं सुखबीर सिंह, 91 बार रक्तदान करने वाले आनंद प्रसाद तथा 87 बार रक्तदान करने वाले अनुपम घोष को सम्मानित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें