मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

डीआईजी अनूप बिरथरे सहित झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने दिया पदक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

26 जनवरी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को मोरहाबादी

स्थित समारोह में रांची के रेंज डीआईजी अनूप बिरथरे सहित झारखंड के 55

पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय

सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच

पुलिसकर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक, दो पुलिसकर्मियों को अनुसंधान

में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा गया।

-विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

इंस्पेक्टर बैंकटेश कुमार और डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा।

-सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

स्पेशल

ब्रांच के डीएसपी अरविंद कुमार, जमशेदपुर सीसीआर के डीएसपी अनिमेष कुमार

गुप्ता, वायरलेस हेडक्वार्टर में टेक्निकल इंस्पेक्टर विमलकांत कुमार,

एटीएस में तैनात एसआई साकिर अंसारी, एटीएस में तैनात एएसआई जेम्स टोप्पो,

चाईबासा में तैनात एएसआई रजनीश कुमार, एसटीएफ में तैनात हवलदार मुकरू

सुंडी, एटीएस में तैनात हवलदार बलराम बहादुर राना, जैप-7 के हवलदार सुभाष

धोबी, एटीएस के सिपाही मंगल गुरुंग, जैप-1 के सिपाही लालू लामा, जगुआर

इंस्पेक्टर शंकर कामती, संचार एवं तकनीकी सेवा में तैनात इंस्पेक्टर राजीव

कमल, चाईबासा जिला बल एसआई तुफैल खान, जैप-10 एसआई गुरुदेव ठाकुर जगुआर के

एसआई सिंहराज तमांग, रांची जिला बल के मो अरशद खां, चाईबासा जिला बल के

एएसआई बसंत कुमार पासवान, जगुआर के एसआई रंजीत कुमार, जैप-6 के हवलदार

बच्चन कुमार सिंह, जगुआर के हवलदार अमित कुमार, जैप-10 के महिला हवलदार

प्रभात केरकेट्टा और जगुआर के हवलदार संजय कुमार गोराई।

-वीरता के लिए पुलिस पदक

एसटीएफ

के शहीद आरक्षी कृष्ण प्रसाद न्यौपाने, परमानंद चौधरी, अजीत औरैया, कुंदन

कुमार सिंह, देव कुमार महतो, अजय कुजूर, चतरा जिला बल के एसआई सुशील टुडू,

आईपीएस के विजयशंकर, पलामू जिला बल एसआई प्रभात रंजन राय, आरक्षी छोटेलाल

कुमार, दुमका जिला बल एसआई फागू होरो रामगढ़ जिला बल के इंस्पेक्टर

लिलेश्वर महतो, एसआई रामेश्वर भगत, लातेहार के तत्कालीन एएसपी अभियान विपुल

पांडे, रांची में तैनात इंस्पेक्टर बृज कुमार, सिमडेगा जिला बल के एसआई

सत्येंद्र कुमार सिंह, हवलदार अरविंद मिंज, आरक्षी नवनीत नवल, चाईबासा जिला

बल के एसआई अर्जुन कुमार सिंह पलामू जिला बल के आरक्षी रंजीत कुमार

सीआरपीएफ के तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट रविंद्र कुमार और इंस्पेक्टर जॉन

मुर्मू।

-असाधारण आसूचना कुशलता पदक

आईपीएस प्रभात

कुमार, रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर

अरविंद कुमार, एसआईबी के इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी और एसआईबी के आरक्षी

मुकेश कुमार सिंह।

-अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक

रांची जिला बल के एसआई रूपा बाखला और डीएसपी जय प्रकाश नारायण चौधरी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें