मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन को एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के खेल, युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। गत गुरुवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारस अस्पताल में भर्ती के दौरान मंत्री हसन की स्थिति कुछ हद तक स्थिर रही और वे आज स्वंय पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे। एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी आगे की चिकित्सकीय जांच और इलाज जारी रहेगा।

उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक मंत्री की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देते हुए बताया था कि मंत्री हफीजुल हसन के सीटी स्कैन समेत कई अन्य जांच करने के बाद आयी प्रारंभिक रिपोर्ट में उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उनके लंग्स में कुछ दिक्कत आ गयी थी। उन्हें फूड एलर्जी हो गयी थी और निमोनिया के कुछ लक्षण पाये गये हैं।

दरअसल, पिछले माह यानी जुलाई में ही हफीजुल हसन की गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई थी। सफल सर्जरी के बाद वह वापस रांची लौट आये थे। मंत्री बेड रेस्ट पर ही थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गयी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से अब वापस उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें