मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को रांची स्थित लोक भवन में 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी समर्पण और लगन के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा देश और झारखंड का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर कोच विश्वजीत कुमार के साथ खिलाड़ी लखन उरांव, आरित उरांव, अध्विक उरांव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक से चार अगस्त तक किया गया था। प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें