मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के राज्यपाल को मिला तेलंगाना और पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

19 मार्च । झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना राज्य

और केन्द्र शासित पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति ने

दोनों जगहों के लिए नियमित व्यवस्था होने तक कार्यों का निर्वहन करने के

लिए उन्हें नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक

बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल

तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसमें यह भी कहा गया

है कि राष्ट्रपति नियमित व्यवस्था होने तक अपने कर्तव्यों के अलावा

तेलंगाना के राज्यपाल और केन्द्र शासित पुदुचेरी के उपराज्यपाल के कार्यों

का निर्वहन करने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को नियुक्त

किया है।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई

सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सौंदर्यराजन के

पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का भी प्रभार था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें