मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की समस्त देशवीसियों और राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को लिखा कि सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई। उन्होंने समस्त देशवासियों और झारखंडवासियों को पावन पर्व देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की भी शुभकामनाए दीं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सेवा, सत्य, मानवता, समानता और करुणा की शिक्षा देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को लख-लख बधाइयां दी है। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार कहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी का जीवन समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल हो, यही कामना करता हूं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा की भी समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें