मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

अडाणी मामले पर जेपीसी के गठन से भाग रही है सरकार : खड़गे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अडाणी मामले पर जेपीसी के गठन से भाग रही है सरकार : खड़गे

नई दिल्ली, 24 मार्च । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार अडाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन नहीं करना चाहती। इसलिए मामले से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है।

खड़गे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा का यह कहना कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को अपमानित किया है। यह निराधार और गलत है। राहुल गांधी ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि पीएनबी व जनता के पैसे लेकर नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी भागे हैं। ओबीसी वर्ग तो नहीं भागा, फिर उनका अपमान कैसे हुआ ?

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार अडाणी महाघोटाले से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन विपक्ष की यही मांग है कि इस घोटाले की जांच के लिए जेपीसी बनाई जाए। आज पुन: विपक्षी नेताओं से इस मुद्दे को लेकर संयुक्त रूप से आवाज उठाई है।

उल्लेखनीय है कि आज संसद सत्र में भाग लेने से पहले विपक्षी सांसद संसद भवन में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे के दफ्तर में एकत्र हुए। इस दौरान अडाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए जेपीसी के गठन को लेकर विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें