मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार ने जनता को छलने का काम किया : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर ने सोमवार

को पूर्व उप मुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से रांची

स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पाकुड़ में व्याप्त

जनसमस्याओं और क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक एवं सांगठनिक स्थिति पर विस्तृत

चर्चा हुई।

मौके पर अकिल अख्तर ने क्षेत्र की समस्याओं से सुदेश

कुमार महतो को अवगत कराते हुए कहा कि पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद ही

दयनीय है। क्षेत्र में ढंग का अस्पताल न होने के कारण यहां की जनता को

मजबूरन बेहतर इलाज के लिए बंगाल जाना पड़ता है। साथ ही बीड़ी रोजगार प्रभावित

होने से युवा जीवन यापन करने के अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। पाकुड़

की जनता ने सरकार को अपना मत दिया लेकिन सरकार ने पाकुड़ के विकास के लिए

कुछ भी नहीं किया। सरकार ने पाकुड़ की जनता से सौतेला व्यवहार किया है। आने

वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।

इस दौरान सुदेश महतो ने कहा

कि सरकार ने अपने साढ़े चार साल के इस कार्यकाल में राज्य को विकास से

कोसों दूर कर दिया है। आज पाकुड़ समेत राज्य भर की जनता प्रदेश में व्याप्त

भ्रष्टाचार, अफसरशाही और सरकारी कामकाज में उत्पन्न घोर अनियमितता से हताश

और परेशान है। सरकार ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। इन्होंने

जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। आने वाले कुछ महीने इस राज्य के लिए

अति महत्वपूर्ण है। राज्य की दशा बदलने और इसे सही दिशा की ओर ले जाने में

हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है। पाकुड़ में विकास की ढेरों संभावनाएं हैं,

जिसको धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें