4 वर्षों में राज्य महिला आयोग का गठन नहीं कर पायी सरकार : डॉ लुईस मरांडी
राष्ट्रीय सागर संवाददाता
रांची: पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कुछ नहीं किया है, बस काम गिनाने में लग जाते हैं. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका को किसी भी तरह का यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं कर पाई। बढ़े हुए कुपोषण को रघुवर सरकार में बहुत हद तक कंट्रोल किया गया था, लेकिन आज कुपोषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास की सरकार में पोषण सखी की नियुक्तियां हुई थी,सभी अपनी सेवाएं भी दे रही थी। लेकिन हेमंत सरकार ने पोषण सखी की नियुक्तियां भी रद्द कर दी। जो काम कर रही थी, उसे भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू हुआ था, उसे हेमंत सरकार ने नाम बदलकर सावित्री बाई फुले योजना कर दिया। इसपर अपनी वाहवाही लूट रही है। रघुवर सरकार में 0 वर्ष से ऊपर के कक्षा तक पैसा देने का प्रावधान था। लेकिन हेमंत सरकार सिर्फ 8 वीं कक्षा से ऊपर तक को पैसा दे रही है. रघुवर सरकार में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक 30 हजार रुपया और 18 साल की आयु होने पर 10 हज़ार रुपये मिलते थे। साथ ही बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अलग से 30 हज़ार रुपये दिए जाते थे। भाजपा सरकार में 1 रुपए में महिलाओं के लिए 50 लाख तक की जमीन एवं मकान की रजिस्ट्री होती थी, जिसे हेमंत सरकार ने बंद कर दिया। महिला आयोग का भी गठन नहीं किया।





