मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

गोपालगंज: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ग्रामीणों ने किया हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोपालगंज: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले स्थित कटेया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक खेत से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। आरोप है कि अपराधियों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।

इसके बाद क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ।

यह पूरा मामला एक गांव का बताया जाता है, जहां शनिवार को खेत से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अनिल कुशवाहा (20) के रूप में की गई। बताया गया कि मृतक का गांव की एक लड़की से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग था।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कथित प्रेमिका द्वारा शुक्रवार की रात को युवक को फोन कर बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों का कहना है कि कथित प्रेमिका युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। युवती कई बार अनिल के घर आकर मंदिर में शादी करने की बात भी कह चुकी थी।

इसी दबाव और विवाद के कारण अनिल को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव खेत में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में लोगों के आक्रोश को देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बनी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने भीड़ को वहां से हटा दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। फिलहाल, गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें