मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

गांवों के विकास का प्रवेश द्वार होती अच्छी सड़कें: नीलकंठ सिंह मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विधायक ने किया नौ सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

खूंटी। ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत नौ सड़कों का शिलान्यास सिलादोन में शनिवार को खूंटी के विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि जब मैं विधायक नहीं था, 25 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव था, ना बिजली की कोई सुविधा थी औश्र न यातायात का कोई साधन था। विधायक बनने के बाद सड़क बनाने का कार्य जोर-शोर से शुरू हुआ और यह सभी कार्य तभी मुमकिन हुआ है, जब आपने मुझे चुनाव में जीताकर विधानसभा में भेजा, इसका सारा श्रेय में क्षेत्र की जनता को देता हूं।

विधायक ने कहा कि खूंटी विधानसभा क्षेत्र में 11 पैकेज अंतर्गत 90 सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है। इनमें 8.30 पैकेज की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास का प्रवेश द्वार होती हैं और जब तक हमारे क्षेत्र में अच्छी सड़क नहीं हांेगी, तब तक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम कासंचालन देवानंद मुंडा और अतिथियों का स्वागत हरिनाथ मुंडा ने किया।

छोटराय मुंडा प्रमुख, लांदूप पंचायत के मुखिया मांगा नाग, मरांगहादा पंचायत के मुखिया प्रेमचंद टूटी, जिला परिषद सदस्य गुलशन सिंह मुंडा, काशीनाथ महतो विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद उपाध्यक्ष मंजू देवी आदि ने भी संबोधित किया और विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा को विकास पुरुष बताया। मौके पर जिला के उपाध्यक्ष कैलाश राम, लीलू पाहन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जायसवाल, लव चौधरी, मदन मोहन गोप , सुरेश जयसवाल, थीबू नाग, बबलू ठाकुर, सहितसाथ में काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें