मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

गोण्डा : पशु चोरों से मुठभेड़, घायल सहित दो गिरफ्तार, 1.27 लाख नकदी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोण्डा : पशु चोरों से मुठभेड़, घायल सहित दो गिरफ्तार, 1.27 लाख नकदी बरामद

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, वाहन और 1.27 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब देर रात पशु चोरों के एक सक्रिय गिरोह से आमना-सामना हो गया। सूचना के आधार पर एसओजी और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा आरोपी भी मौके से दबोच लिया गया।गिरफ्तार बदमाश अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो कई जिलों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक चार पहिया वाहन तथा 1 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह रकम चोरी की गई भैंसों को बेचकर जुटाई गई थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।एसपी बोले- दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहासपुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात पशु तस्करों के एक गिरोह से नवाबगंज पुलिस एसओजी टीम से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दद्दन पुत्र हनीफ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लोग गोली लगने से घायल हो गया। इसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका साथी फारूक भी गिरफ्तार हुआ है। यह दोनों बदमाश अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन दोनों बदमाशों द्वारा गोंडा और बस्ती में भैंस चोरी किया गया था। इन बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस पिकअप गाड़ी तथा 1 लाख 27 हजार की नगदी बरामद किया गया है। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ जनपद गोंडा तथा बस्ती में दद्दन के खिलाफ आठ मुकदमे तथा फारुख के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ थाना नवाबगंज द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें