मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई एयरपोर्ट पर साढ़े सात किलो सोने के साथ आठ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुंबई एयरपोर्ट पर साढ़े सात किलो सोने के साथ आठ गिरफ्तार

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) ने मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.465 किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.113 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपितों में मुंबई एयरपोर्ट के दो संविदा कर्मचारी भी हैं।मुंबई कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि विभाग की ओर से गुरुवार एवं शुक्रवार को विशेष कार्रवाई की गई थी। इसके तहत पहले मामले में दुबई और मेडागास्कर के तीन यात्रियों की तलाशी ली गयी। उनके पास से कुल 4.655 किलोग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया गया। यह सोना बड़ी चालाकी से दो यात्रियों ने अपने पतलून की जेब में छिपाया था। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।एक अन्य ऑपरेशन में एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में काम करने वाले दो संविदा कर्मियों को सोने की तस्करी करते पकड़ा गया। इनके पास से सात मोम की थैलियों में छुपाया गया 24 कैरेट का 2.81 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। आरोपित ने सोना अंडरवियर और पतलून की जेब में छिपा रखा था। इन दोनों से पूछताछ में पता चला कि इन दोनों के चार अन्य साथी भी सोने की तस्करी में शामिल हैं। इस तरह कस्टम ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में गिरफ्तार किये गए कुल आठ लोगों से पूछताछ जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें