मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी ने किया पंजाब रेजिमेंटल सेंटर का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी ने किया पंजाब रेजिमेंटल सेंटर का दौरा

रामगढ़। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदया सेनगुप्ता ने मंगलवार को रामगढ़ छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया। पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम जीओसी-ईन-सी सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदया सेनगुप्ता के आगमन पर मेजर जनरल विकास भारद्वाज, वीएसएम जीओसी झारखंड और बिहार सब एरिया एवं पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राजेश बाबू पीजी ने उनका स्वागत किया।सेना कमांडर को प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कल्याणकारी उपायों तथा आधारभूत संरचना विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अग्निवीरों से बातचीत की। साथ ही सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन के उच्च मानकों को बनाए रखने में सेंटर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अनुदेशात्मक कर्मचारियों और सहायक कर्मियों के समर्पण और व्यावसायिकता की सराहना की।माैके पर सैनिकों को संबोधित करते हुए सेना कमांडर ने शारीरिक दक्षता, मानसिक लचीलापन और भारतीय सेना के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर जो भारतीय सेना की सबसे प्राचीन एवं सुसज्जित रेजीमेंटों में से एक है, पंजाब रेजीमेंट की शानदार विरासत को आगे बढ़ने का आग्रह किया। यह दौरा सेना की अभियानिक तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए कठोर प्रशिक्षण और सैनिकों के कल्याण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें