हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को रौंदा, अस्पताल में भर्ती
हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड में
गुरुवार सुबह अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को ठोकर मार दिया। सभी
युवतियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी का इलाज हजारीबाग के मेडिकल
कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
घायल होने वाली युवतियों में नंदनी
कुमारी, मानसी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी पूजा कुमारी, और रिया कुमारी शामिल
हैं। बताया गया कि सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी
सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकलीं थीं। तभी अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी
से जा रहा था। उसी गाड़ी ने सभी 6 लड़कियां को अपनी चपेट में ले लिया है।
काफी देर तक लड़कियां वहीं पड़ी रहीं। काफी देर बाद गांव की एक गाड़ी वहां
से गुजर रही थी तो उसकी नजर सभी लड़कियों पर पड़ी। उसने इसकी सूचना स्थानीय
लोगों को दी गयी। सभी युवतियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां
डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल
भेज दिया।





