मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर : स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जोगिन डेरा बसंठी गांव में

गुरुवार सुबह प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक पेड़ से लटका हुआ एक युवती का

शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर

दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा

है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सहायक

पुलिस आयुक्त बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि चौबेपुर के जोगिन

डेरा बसंठी गांव निवासी खूटानाथ की 20 वर्षीय पुत्री प्रिया का शव गुरुवार

सुबह गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के परिसर में एक पेड़

में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर

दी। पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात वह कतिपय

कारणों से क्षुब्ध होकर घर से कब निकली किसी को पता नहीं चल पाया। गुरुवार

सुबह स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने उसका शव लटका देखा तो उसके परिवार एवं

पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवती ने कतिपय

कारणों से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण

जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें