मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

छात्राएं लोकसभा चुनाव के लिए बने जिले का ब्रांड एम्बेसडर: उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाइएसएनएम कॉलेज में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब कार्यशाला का आयोजन

पलामू।डालटनगंज के योद्ध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय की ओर से शनिवार को इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने की।

कार्यशाला में सैकड़ो छात्राओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आप सभी छात्राएं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने जिले के ब्रांड एंबेसडर बने, ताकि हरेक लड़की समाज में मतदान के प्रति जागरूकता लाएं। पहली बार वोट करने वाली छात्राएं उत्साह के साथ वोट करें और अपने साथ दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी लड़कियां टीम बनाकर आपस में राजनीतिक परिचर्चा करें। इससे आप में राजनीतिक विषय पर ज्ञानवर्धन होंगी और इसमें दिलचस्पी भी बढ़ेगी।

सोमवार को महिला कॉलेज में लगेगा मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए कैंप

उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु को सोमवार को महिला कॉलेज में कैंप लगाने का निर्देश दिया। कैंप में 18 साल या उससे अधिक के वैसे छात्राएं, जिनका मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है। उनका मतदाता पहचान पत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर में डेवलोपमेन्ट किया जाएगा, ताकि छात्राओं को पढ़ाई करने में सरल व सुविधा हो। उन्होंने स्कूल प्रशासन से समय-समय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया।

कार्यशाला में उपायुक्त ने कई छात्राओं से संवाद किया और उनके प्रश्नों के समुचित जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के गुर भी दिए।

इस अवसर पर महिला कॉलेज के छात्राओं ने अलग-अलग विषयों से संबंधित स्टॉल लगाए, जिसका अवलोकन उपायुक्त ने किया व स्टॉल लगाने वाले छात्राओं की प्रशंसा भी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें