मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में छात्राएं सड़क उतरी, प्रदर्शन कर जताया आक्राेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में शनिवार को यहां छात्राएं भी सड़क पर उतर आई। मैदागिन बुलानाला स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कालेज की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शन कर बलात्कारी हत्यारे को फांसी देने की मांग की। छात्राओं ने हस्तलिखित तख्तियां लहराते हुए कहा कि न्याय के लिए आरोपित को फांसी देना अनिवार्य है। महिलाओं के खिलाफ अन्याय रूकना चाहिए।उधर, कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर बीएचयू सरसुंदर लाल चिकित्सालय में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लगातार पांचवें दिन जारी रही। अस्पताल के लगभग एक हजार रेजिडेंट सुबह से ही कोलकाता की घटना को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे है। हड़ताल से ओपीडी, सर्जरी और वार्डों की व्यवस्था के साथ इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित है। इमरजेंसी और ओपीडी में मरीज दर्द से बेहाल है। कई मरीजों ने हड़ताल को लम्बा खिंचता देख निजी अस्पतालों का सहारा लिया।इसके पहले शुक्रवार देर शाम रेजिडेंटों ने अपने बांहों पर काली पट्टी बांधकर कैंडिल मार्च किया। हड़ताल को आल इंडिया फेडरेशन आफ डॉक्टर एसोसिएशन के साथ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक भी समर्थन दे रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें