मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं में मिला बच्ची का शव, हत्या की आशंका को लेकर तनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित बन्नापिड़ी गांव में एक बच्ची का शव शनिवार को कुएं में मिलने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंका गया है। दस वर्षीय बच्ची का शव गांव के ही एक व्यक्ति के बाहरी हिस्से में स्थित कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची की मौत पर अब तक की जांच में एक हादसे की बात ही सामने आ रही है। हालांकि परिजन और एक पक्ष के लोग बच्ची के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर गांव में ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। कुछ लोग इस मामले को अलग रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।इस वजह से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।मामले में ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बच्ची कुएं के पास स्थित पेड़ से नींबूतोड़ने गई थी, उसी दौरान उसका पांव फिसला और वह कुएं में गिर गई। लेकिन परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए शक जाहिर किया है। शक के आधार पर सभी से पूछताछ भी की गई है लेकिन हत्या जैसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। बच्ची के शरीर की जांच महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा भी करवाई गयी, जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है। अब तक की जांच में बच्ची के शरीर पर किसी तरह के जख्म नहीं मिले हैं। इसके बावजूद मामले की कई बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें