मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में पीरटांड़ थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलम्बित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। सेवा में लापरवाही करने एवं ग्रामीण से रकम वसूली के आरोप में गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोमवार की देर रात हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने दीपेश कुमार को पीरटाड़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है।जानकारी के अनुसार, पूर्व थाना प्रभारी गौतम कुमार पर बालू लोड गाड़ी को जब्त करने के बाद पैसे लेकर छोड़ने का आरोप है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने जब्त बालू लोड गाड़ी के साथ बालू लोड गाड़ी के चालक को भी छोड़ दिया। थाना प्रभारी के नाम पर थाने के कुछ सिपाहियों पर वसूली के आरोप लगे। मामला सामने आने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को कसूरवार मानते हुए थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।बताया गया कि रकम वसूली मामले की पूरी कार्रवाई की जांच एसपी ने एसडीपीओ सुमीत कमार से करवाई थी। जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। जिन चार अन्य पर निलम्बन की कार्रवाई हुई है उनमें सहायक अवर निरीक्षक कुशल सिंह, हवलदार शिवनंदन सिंह, आरक्षी पंकज कुमार, प्रदीप मंडल और कैलाश प्रसाद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें